यूपी के अमेठी में युवक की हत्या, नाले से बरामद हुआ शव
लखनऊ।अमेठी जिले के बाजार शुकुल कस्बे में टेंट कारोबारी के बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कस्बा निवासी शरीफ टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। शरीफ ने बताया कि उनका बेटा साहिद (32) सोमवार देर शाम घर से निकला था। रात तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की। परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह कस्बे के पास स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पहले पिटाई की गई, फिर हत्या कर शव नाले में डाल दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
परिजनों के अनुसार कुछ वर्ष पहले साहिद का पूरे लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजुद्दीन की पुत्री सबीहा से प्रेम विवाह किया था दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे। बाद में पारिवारिक सहमति से युवक वापस कस्बे में रहने लगा। पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पिता शरीफ ने अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन