टीकमगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने की व्यक्ति की पिटाई
टीकमगढ़। कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री लक्ष्मण रैकवार ने बताया कि गुरुवार शाम जब वह तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे तो एक व्यक्ति उनके तालाब में अवैध तरीके से मछली का शिकार कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसने करीब 60 से लेकर 70 किलो तक मछली मार ली थी, जिसको लेकर उसको समझाया गया, पर वो विवाद करने लगा। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति कौन है, कहां का रहने वाला है इस बात की जानकारी नहीं है।
लक्ष्मण रैकवार का कहना है कि टीकमगढ़ शहर का महेंद्र सागर तालाब उनकी मछुआ समूह को मिला हुआ है, जहां पर वह मछली पालन का काम करते हैं लेकिन कई लोग इधर-उधर से आकर के मछली का शिकार करते हैं। इससे मछुआ समूह को नुकसान होता है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले मुझे नहीं जानकारी
इस संबंध में जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि लक्ष्मण रैकवार जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर तैनात हैं, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात की जानकारी करता हूं। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि यह मामला गुरुवार शाम उनके संज्ञान में आया था, लेकिन पिटने वाले की पहचान नहीं हुई है और ना ही उसने कोतवाली जाकर के आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आज इस मामले में पिटने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं
बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए क्रुणाल का नया प्रयोग
संविधान निर्माता को नमन, अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित