14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
नई दिल्ली। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के कई रूप देखने को मिले। लखनऊ में शनिवार सुबह 3 बजे तूफान आया। इससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके चलते रास्ते बंद हो गए। मौसम विभाग ने रविवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू (हीटवेव) की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ यहां तेज आंधी और बिजली का भी अलर्ट है। राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं के असर से पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है।

कांग्रेस का बड़ा दांव: महिला आरक्षण पर महिला नेताओं को दी कमान
भ्रष्टाचार और दल-बदल के आरोपों की बौछार: अखिलेश यादव ने सम्राट चौधरी को घेरा
BJP पर कांग्रेस का बड़ा हमला, चुनावी निष्पक्षता पर उठाए सवाल
जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप..............पूरे देश को हिला दिया
आज का पंचांग