मध्य प्रदेश में ईद की नमाज की तैयारियां
भोपाल: देश भर में मुस्लिमों के पवित्र माह रमजान में आज चांद दिखाई देने की पूरी उम्मीद है और इस तरह 31 मार्च को भोपाल, इंदौर सहित देश भर में ईद मनाई जाएगी. मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुताबिक साउदी अरब में शनिवार को चांद का दीदार हो गया है और आमतौर पर इसके एक दिन बाद भारत में भी चांद का दीदार हो जाता है. यदि किसी कारण से चांद दिखाई नहीं दिया तो 1 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. उधर एमपी के शहरों में ईद की नमाज का संभावित समय भी तय हो गया है.
भोपाल ईदगाह में सुबह 7:30 बजे होगी नमाज
ईद के लिए शाम ढलते ही हर मुस्लिम धर्मावलंवियों की नजरें आसमान पर टिक जाएंगी, इस उम्मीद के साथ कि आसमान में चांद का दीदार हो जाएगा. रविवार को चांद दिखने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. उधर ईद के लिए एमपी के कई शहरों में विशेष नमाज का वक्त भी तय हो गया है.
भोपाल की ईदगाह में सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ईद की नमाज.
जामा मस्जिद में 7 बजकर 45 मिनट पर नमाज.
ताजुल मस्जिद में 8 बजे ईद की नमाज.
मोती मस्जिद में 8 बजकर 15 मिनट पर नमाज.
बिलकिस मस्जिद में 8 बजकर 30 मिनट पर नमाज.
इंदौर में सुबह 10 बजे ईद की नमाज
इंदौर में भी ईद पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. शहर की सभी मस्जिदों में नमाज के बाद सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे. शहर में ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार स्थित ईदगाह में होगी. जहां हाजी इशरत अली मुख्य नमाज अदा करेंगे. सुबह 10 बजे होने वाली इस ईद की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. सदर बाजार ईदगाह के अलावा छोटी ग्वालटोली स्थित ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा कराई जाएगी. जिसमें सभी मुस्लिम धर्मावलंबी हिस्सा लेंगे. हालांकि शहर की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अलग-अलग समय अनुसार होगी.

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव