मीका सिंह के साथ 50 रुपये में करता था मुकेश छाबडा डांस
मुंबई । अपने करियर के शुरुआती दिनों में अभिनेता मुकेश छाबड़ा गायक मीका सिंह के साथ सिर्फ 50 रुपये में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते थे। हाल ही में फिल्म निर्माता और अभिनेता मुकेश छाबड़ा ने अपने संघर्षों को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
अपकमिंग म्यूजिकल थ्रिलर चमक: द कन्क्लूजन की टीम हाल ही में इंडियन आइडल 15 के सेट पर पहुंची, जहां मीका और मुकेश ने पुराने दिनों को याद करते हुए मजेदार बातें कीं। इस दौरान, मुकेश ने अपने संघर्षों को साझा करते हुए कहा, मीका सिंह ने मुझे पहला मौका दिया था। मैं उनके लिए बैकग्राउंड डांसर के रूप में सिर्फ 50 रुपये में काम करता था। यह एक शानदार अनुभव था और मैं हमेशा इसके लिए उनका आभारी रहूंगा। आज हम दोनों ने लंबा सफर तय किया है, और उनके साथ फिर से स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक खास एहसास है।इस बातचीत के दौरान मीका सिंह ने भी मुकेश छाबड़ा की तारीफ करते हुए कहा, मैंने मुकेश को बैकग्राउंड डांसर के रूप में देखा है, फिर कोरियोग्राफर के रूप में और अब एक शानदार अभिनेता और फिल्म निर्माता के रूप में। उन्होंने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। किसी को भी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए, क्योंकि मेहनत से सब कुछ संभव है।
फिल्म चमक: द कन्क्लूजन को रोहित जुगराज ने निर्देशित किया है और इसका निर्माण गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमित दुबे ने किया है। यह एक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा मोहित मलिक, मनोज पाहवा, परमवीर सिंह चीमा, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह भी अहम किरदारों में होंगे। इस शो के जरिए दर्शकों को पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया में झांकने का मौका मिलेगा।

सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार