मारुति सुजुकी का 2025-26 में चार लाख वाहनों के निर्यात का लक्ष्य
नई दिल्ली । भारत की प्रमुख वाहन बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी चालू वित्त वर्ष 2025-26 में चार लाख से ज्यादा वाहनों का निर्यात करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अप्रैल-सितंबर में कंपनी ने पहले ही दो लाख से ज्यादा वाहनों का निर्यात कर दिया है। कंपनी ने सितंबर में निर्यात में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 42,204 इकाई रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 27,728 इकाई था। मारुति सुजुकी के एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि पहली तिमाही में हमने लगभग 1.10 लाख इकाइयों का निर्यात किया और पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में हमने 2.07 लाख से ज्यादा इकाइयों का निर्यात किया। इसलिए, हम अपने चार लाख इकाइयों के पूर्वानुमान को हासिल करने की राह पर हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी का निर्यात निकटतम घरेलू प्रतिस्पर्धी के निर्यात से दोगुने से भी ज्यादा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर