झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी ने झुमका बोट क्लब संचालन हेतु निविदा आमंत्रित की
कोरिया : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और झुमका बोट क्लब के बेहतर संचालन के लिए झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी, बैकुण्ठपुर ने नौका विहार, फिश एक्वेरियम, पार्किंग और कैफेटेरिया संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह निविदा दो वर्षों की अवधि के लिए होगी।
नौका विहार और सुविधाओं के लिए निविदा जारी
झुमका बोट क्लब में पर्यटकों के लिए 05 नग 04-सीटर फैमिली शिकारा बोट, 14-14 सीटर की 03 मेकेनाईज्ड स्पीड बोट (बिना इंजन), 01 नग फिश एक्वेरियम, 01 पार्किंग एवं 01 कैफेटेरिया के संचालन हेतु निविदा जारी की गई है। निविदा विक्रय 03 मार्च 2025 से 19 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे तक व निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे तक और निविदा खोलने की तिथि 19 मार्च 2025 दोपहर 3 बजे से है।
निविदा प्रपत्र में निर्धारित शर्तों और अन्य जानकारियों का अवलोकन वेबसाइट korea.gov.in पर या झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी बैकुण्ठपुर कार्यालय, कलेक्टर कोरिया के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार