Deepak Fertilisers और NLC India पर निवेशकों की नजर, तेजी के आसार
व्यापार: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई थी। बीएसई सेंसेक्स 58 अंक नीचे आ गया था। वहीं एनएसई निफ्टी 33 अंक के नुकसान में रहा थाा। अमेरिकी एच-1बी वीजा फीस में बढ़ोतरी के बीच आईटी और निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों के शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई थी। विदेशी पूंजी की निकासी से भी बाजार पर दबाव बना था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसक्स 57.87 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 82,102.10 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 82,370.38 अंक तक गया था। नीचे में इसने 81,776.53 अंक तक गोता लगाया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 32.85 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 25,169.50 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इटर्नल और आईटीसी प्रमुख रूप नुकसान में रही थीं। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली से भी प्रमुख सूचकांक नीचे आए थे। दूसरी तरफ फायदे में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Tata Investment, Gujarat Mineral Development, NLC India, Deepak Fertilisers, Vodafone Idea, PNB Housing और Hindustan Copper हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Adani Gas, LT Foods, Adani Power, Sammaan Capital, Adani Wilmar, Vedant Fashions और ACME Solar Holdings के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर