शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की अहम बैठक आज
रायपुर : में आज भाजपा विधायक दल बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री निवास पर रात 8 बजे बुलाई गई इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य विपक्ष के सवालों का तथ्यों और आंकड़ों के साथ मजबूती से जवाब देने की रणनीति तय करना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सत्र के दौरान उठने वाले प्रमुख मुद्दों, संभावित बहसों और विपक्ष के रुख पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि सभी विधायक एकजुट होकर सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखें। बैठक के बाद सभी विधायक मुख्यमंत्री निवास में ही सामूहिक भोजन करेंगे, जिससे आपसी समन्वय और संवाद को और मजबूत किया जा सके।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा परिसर में भी सक्रिय रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे रात लगभग 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 10 बजे नवनिर्मित विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 14 से 17 दिसंबर तक नवनिर्मित विधानसभा भवन में चलेगा। इस सत्र के पहले दिन से ही सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं। आज ‘विजन 2047’ विषय पर चर्चा प्रस्तावित है, हालांकि कांग्रेस ने इस चर्चा से बाहर रहने का निर्णय लिया है और विपक्ष पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा।

हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल