सरकार बनाम विपक्ष, कैलेंडर विवाद से गरमाई प्रदेश की राजनीति
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कैलेंडर पर छपी हिरण की तस्वीर ने सूबे की सियासत में बवाल मचा दिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर पर छपी हिरण की फोटो पर सवाल खड़े किए हैं. दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि सरकारी कैलंडर पर जो तस्वीर लगाई गई है, वो भारतीय हिरण नहीं बल्कि अफ्रीकी इंफाला की है. इसलिए इसकी फोटो कैलेंडर पर क्यों लगाई है।
‘सोच समझकर शासकीय कैलेंडर पर फोटो लगवाया करें’
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री जी आपने जिस हिरण का चित्र को मध्य प्रदेश के कैलेंडर पर लगाया है. वह हिरण एमपी ही नहीं, बल्कि भारत में भी नहीं पाया जाता है. ये इम्पाला है. जो अफ्रीका में पाया जाता है. कृपया सोच समझकर एमपी के शासकीय कैलेंडर पर चित्र लगवाया करें. जय सियाराम।
भ्रम फैलाना और झूठ गढ़ना कांग्रेस और दिग्विजय की आदत
वहीं दिग्विजय सिंह के दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश के बीजेपी मीडिया प्रभारी ने ने कहा कि झूठ फैलाना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है. दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘झूठ गढ़ना और भ्रम फैलाना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की आदत बन चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद मध्यप्रदेश शासन के अधिकृत कैलेंडर की सही जानकारी तक नहीं है, लेकिन भ्रामक तथ्यों के सहारे अपनी राजनीति जरूर चमका रहे हैं. तथ्य स्पषट है कि मध्यप्रदेश सरकार के फरवरी माह के अधिकृत कैलेंडर का चित्र संलग्न है.अब उम्मीद है कि दिग्विजय सिंह जी भ्रम फैलाने के इस प्रयास पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करेंगे।’

सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार