BJP की किरकिरी: गोंडा जिलाध्यक्ष का महिला संग वायरल वीडियो, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी नेता एक महिला के साथ दिख रहे हैं. इसके आने के बाद प्रदेश बीजेपी ने एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
बता दें, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की तरफ से जारी नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उन पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई है.
दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल बीजेपी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें से एक वीडियो में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग के मुताबिक ये वीडियो 12 अप्रैल की रात 9 बजकर 39 मिनट का है.
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दी सफाई
बता दें कि वीडिया वायरल होने पर जब विवाद छिड़ा तो बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर ने सफाई दी. उन्होंने इस बात को माना कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं. उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता भोपतपुर से गोंडा आई थी. स्टेशन से उसने फोन करके बताया कि उसकी तबीयत ठीक नही है. वह थोड़ी देर आराम करना चाहती है.

‘मैंने सिर्फ महिला कार्यकर्ता की मदद की’
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मदद करने के लिए वह खुद स्टेशन पहुंचे और अपनी गाड़ी से महिला को लेकर कार्यालय आए. इस दौरान सीढ़ियां चढ़ने पर जब महिला को चक्कर आया तो उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की. अमर किशोर ने कहा कि इस फुटेज को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत वीडियो वायरल किए जा रहे हैं.

लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
ऊर्जा से लेकर खेती तक राहत: भारत के लिए 'गेम चेंजर' बना होर्मुज का खुलना
विपक्ष ने घेरा, सरकार ने कोसा: महिला आरक्षण बिल बना सियासी अखाड़ा
दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी: क्या अपने 100वें होम मैच को जीत के साथ यादगार बनाएगी बेंगलुरु?
कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य; छत्तीसगढ़ के नए धर्म कानून पर उठने लगे विरोध के स्वर
पंकज चौधरी और पीएम मोदी के बीच घंटों मंथन: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े धमाके के आसार