सोने-चांदी की चमक फीकी, कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज
व्यापार : स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए घटकर 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी की कीमत 3,000 रुपये गिरकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
सोमवार को यह सफेद धातु 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई थी।
मजबूत डॉलर ने सोने-चांदी को कमजोर किया
मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने और चांदी में दिन के दौरान तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआत में इनमें तेजी आई लेकिन बाद में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी आने के कारण ये अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गए। कलांत्री ने कहा कि निवेशकों ने दिन में जारी होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले मुनाफावसूली का विकल्प चुना, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा का पता चल सके।
व्यापार वार्ता ने डाला असर
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 20.62 डॉलर या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 3,364.14 डॉलर प्रति औंस हो गया। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव बढ़ने के बावजूद सोना सीमित दायरे में बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको और यूरोपीय संघ से आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में मामूली तेजी आई है, हालांकि बातचीत की उम्मीदों ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया है।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर