चार हस्तियां जाएंगी राज्यसभा
नई दिल्ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया है। इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं। निकम, 26/11 के मुंबई हमला समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे हैं। इनके अलावा, केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्टर, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार एवं शिक्षाविद मीनाक्षी जैन भी राज्यसभा जाएंगी। ये नियुक्तियां उन सीटों के लिए की गई हैं, जो पहले के नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने से खाली हुई थीं।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80(3) के तहत, राष्ट्रपति को राज्यसभा में 12 सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार है। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए चुने जाते हैं। वर्तमान में राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है, जिसमें 233 निर्वाचित और 12 नामांकित सदस्य शामिल हैं।

MP में बड़ा शिक्षा घोटाला, अफसरों पर केस दर्ज होने से मचा बवाल
आधी आबादी का पूरा हक: विपक्षी घेराबंदी के बीच भाजपा की 'जन आक्रोश यात्रा' ने तय किए नए सियासी समीकरण।
कांग्रेस का बड़ा दांव: महिला आरक्षण पर महिला नेताओं को दी कमान
निजी स्कूलों पर फैसला: मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंध तंत्र को समय तय करने की मिली छूट।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संजय पाठक को मिली बड़ी कानूनी राहत
भ्रष्टाचार और दल-बदल के आरोपों की बौछार: अखिलेश यादव ने सम्राट चौधरी को घेरा
गर्मी का 'महा-अलर्ट': भीषण गर्मी के बीच 26 जिलों के लिए एडवाइजरी जारी, जानें अपने शहर का हाल।
अनुशासनहीनता पर सख्ती, हंसी-ठिठोली करने वाले अफसर भी निलंबित