लाल किला ब्लास्ट में दिल्ली से हुई पहली गिरफ्तारी
नई दिल्ली। लाल किला ब्लास्ट में एनआईए को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने एक कश्मीरी के रहने वाले अमीर राशिद अली को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। अमीर राशिद अली,जिसके नाम पर हमले में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी, को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए उसकी तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपी, जो जम्मू-कश्मीर के सांबूरा, पंपोर का रहने वाला है, ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर यह हमला करने की योजना बनाई थी। अमीर दिल्ली आया था ताकि उस कार को खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में आईईडी से लैस कर विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया गया। एनआईए ने फोरेंसिक जांच में कार चलाने वाले मृत व्यक्ति की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है, जो पुलवामा का रहने वाला था और फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था। एजेंसी ने नबी की एक और गाड़ी भी जब्त की है, जिसे सबूतों के लिए जांचा जा रहा है। अब तक एनआईए ने 73 गवाहों से पूछताछ की है, जिनमें धमाके में घायल लोग भी शामिल हैं। यह धमाका 10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए कई राज्यों में जांच कर रही है। एजेंसी बड़े नेटवर्क और साजिश का पता लगाने तथा हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

भोपाल में बार चुनाव पर सस्पेंस: हंगामे के चलते फैसला टला
ईरान-अमेरिका तनाव गहराया: समुद्र में बढ़ी सैन्य गतिविधियां
बिजली संकट से नाराज लोग: मौके पर हंगामा, टीम को लौटना पड़ा
यूक्रेन युद्ध पर नया मोड़: रूस ने पश्चिम को ठहराया जिम्मेदार
सरकारी दफ्तर में दबंगई! CEO को धमकी देने पर मंत्री के भाई पर FIR दर्ज
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: मंडीप खोल गुफा खुलने से बढ़ेगी रौनक
कार्यकाल बढ़ाने की अटकलों के बीच बड़ा अपडेट, बन सकती है प्रशासक समिति
गांव-गांव में राहत: e-KYC डेडलाइन बढ़ने से महिलाओं को मिला फायदा
Paytm ग्राहकों के लिए अलर्ट: तुरंत करें ये 4 काम, वरना हो सकती है परेशानी
लाल मिट्टी विवाद गहराया: ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा