निवेशकों में उत्साह, शेयर बाजार में हरियाली बरकरार
व्यापार: जीएसटी दरों में कटौती के एलान और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 98.05 अंक बढ़कर 24,832.35 पर पहुंच गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 106.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,233.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
जीएसटी 2.0
इससे पहले बुधवार को जीएसटी परिषद की ओर से जटिल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन को मंजूरी दिए जाने के बाद से ही बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। जीएसटी परिषद ने 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी स्लैब को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दे दी। इससे आम इस्तेमाल की चीजें जैसे रोटी, पराठा, हेयर ऑयल, आइसक्रीम और टीवी की कीमतें कम होंगी, जबकि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर का बोझ शून्य हो जाएगा।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 66.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 150.30 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 80,718.01 पर और निफ्टी 19.25 अंक या 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,734.30 पर बंद हुआ था।

आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पप्पू यादव के बयान से सियासत गरमाई, महिला सम्मान पर उठे सवाल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत