कोर्ट खाली कराए गए, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात
गुजरात| में स्कूलों के बाद मंगलवार को छह अलग-अलग अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। हालांकि, जांच के बाद कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया है।अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की अदालतों को ये धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल मिलते ही पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।
वडोदरा और वलसाड में क्या हुआ?
वडोदरा जिला अदालत को भेजे गए ईमेल में परिसर में 19 बम रखे होने का दावा किया गया। पुलिस अधिकारी मंजिता वंजारा ने बताया कि ईमेल में दोपहर तक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल भेजने वाले ने तमिलनाडु की एक अदालत के फैसले की आलोचना भी की है।इसी तरह, वलसाड के एसपी युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि वहां की जिला अदालत को भी धमकी मिली है। ईमेल में कहा गया कि परिसर में 19 आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर की नमाज से पहले फट जाएंगे। इसके बाद अदालत के 19 कमरों को खाली कराकर जांच की गई।
कई और शहरों में भी अफरा-तफरी
अधिकारियों ने पुष्टि की कि राजकोट, गांधीनगर और अहमदाबाद की जिला अदालतों को भी मंगलवार सुबह खाली कराया गया। इन सभी जगहों पर घंटों तक चली तलाशी के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दोपहर में मेहसाणा जिला अदालत को भी ऐसा ही ईमेल मिला, जिसके बाद वहां भी तलाशी अभियान चलाया गया।आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 34 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। बाद में ये सभी धमकियां भी झूठी निकली थीं। पुलिस अब इन दोनों मामलों के बीच संबंध की जांच कर रही है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।
सत्ता संभालते ही घिरे बालेश शाह, चारों तरफ विरोध की लहर
आरोपी की तलाश जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
IPL 2026 में अभिषेक का ऐतिहासिक शो; 242 रन के पहाड़ जैसे स्कोर के साथ जीती हैदराबाद।
RCB के खिलाफ अहम मैच से पहले रबाडा चर्चा में, खेल की जगह वायरल वीडियो की हो रही बात।