त्रासदी में तब्दील हुआ पुल हादसा, अब तक 17 शव बरामद
अहमदाबाद। गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोडऩे वाला पुल टूटने के बाद महिसागर नदी से 17 शव निकाले जा चुके हैं। एनडीआरएफ को गुरुवार सुबह 4 शव मिले, जबकि 13 बुधवार को ही बरामद हो चुके थे। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश जारी है। महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया था। चलते ट्रैफिक के बीच पुल टूट जाने से दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा नदी में गिर गया था। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया था। 45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा।

स्पॉट बॉय हो या क्रू सदस्य, रणवीर सिंह के लिए सब हैं बराबर; सह-अभिनेत्री सारा ने खोला राज
चेन्नई जाने से पहले मौत ने घेरा: कासिमाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान गई।
एटीएस के रडार पर छांगुर का सिंडिकेट: नवीन रोहरा के विदेशी खातों का रहस्य बरकरार
भरोसे का खून! घर के नौकर ने रची साजिश, फोन बना सबूत
द्रविड़ पार्टियों का दबदबा बरकरार या स्टार पावर का कमाल? आज तय होगी दिशा
झुलसा देने वाली गर्मी से मध्य प्रदेश बेहाल, कई जिलों में लू का खतरा