IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की पुष्टि आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। टीम जोश हेजलवुड के अनफिट होने की वजह से पहले ही जूझ रही थी, लेकिन अब यश के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
व्यक्तिगत कारणों से बाहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मो बोबट ने कहा, 'यश दयाल इस सीजन आरसीबी का हिस्सा नहीं होंगे। वह व्यक्तिगत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। वह अभी भी टीम के साथ अनुबंध में हैं और यह फैसला उनके हित में लिया गया है।' हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके बाहर होने के पीछे के सभी कारणों का विस्तार से खुलासा नहीं किया है।
कानूनी मामलों ने बढ़ाई मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल इस समय गंभीर कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उन पर यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, जिसने उनके क्रिकेट करियर पर भी असर डाला है। जयपुर में दर्ज एक मामले में आरोप पॉक्सो के तहत लगाए गए हैं, जो दर्शाता है कि शिकायतकर्ता घटना के समय नाबालिग थी। एफआईआर में आरोप है कि लंबे समय तक शोषण किया गया और क्रिकेट में अवसर दिलाने का लालच दिया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में भी एक अलग मामला दर्ज है, जिसमें शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं।
अग्रिम जमानत याचिका खारिज
24 दिसंबर 2025 को जयपुर की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि इस स्तर पर जमानत देना उचित नहीं होगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतना जरूरी है और उपलब्ध साक्ष्य आरोपों को गंभीर बनाते हैं।
दयाल ने आरोपों से किया इनकार
यश दयाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनके वकील का कहना है कि यह संबंध आपसी सहमति से था और खिलाड़ी जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। हालांकि अभियोजन पक्ष ने इस दलील का विरोध किया है।
निजी जीवन भी चर्चा में
आईपीएल 2026 से ठीक पहले यश दयाल ने अपनी लंबे समय की पार्टनर श्वेता पुंडीर से शादी की। चार फरवरी को नोएडा में आयोजित यह शादी सादगीपूर्ण समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए। यश दयाल का आईपीएल 2026 से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। एक ओर टीम को उनके अनुभव की कमी खलेगी, वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी की निजी और कानूनी परेशानियां उनके करियर पर असर डाल सकती हैं। अब आरसीबी का पेस अटैक शुरुआती कुछ मैचों में पूरी तरह भुवनेश्वर कुमार पर निर्भर होगा।

चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं
बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए क्रुणाल का नया प्रयोग