मरवाही में इंसानी बस्ती तक पहुंचा भालू, महिला गंभीर रूप से घायल
मरवाही वन मंडल में आज एक भालू ने घर के सामने खड़ी महिला पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला और आसपास के लोगो के द्वारा शोर मचाने के बाद भालू वहां से भाग निकला। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला मरवाही वन मंडल के बरवासन गांव का है जहां पर गांव की रहने वाली परवतिया बाई अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक वहां भालू आ धमका। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती। भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए हमले से महिला हड़बड़ा गई और चीखने लगी। भालू के हमले से महिला घायल हो गई। महिला और आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाने के बाद भालू वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस एवं वन विभाग को घटना की सूचना दी और महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आया गया। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर