अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाज़ी, अकेले चटका दिए कई विकेट
क्रिकेट | सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने गोवा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार जीत दिलाई है. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मध्य प्रदेश के खिलाफ तीन विकेट चटकाए और उनकी पावरप्ले में गेंदबाजी के दम पर विरोधी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और फिर गोवा ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की. गोवा ने मध्य प्रदेश को 7 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने 170 रन बनाए, गोवा ने ये लक्ष्य 18.3 ओवर में भेद दिया. कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने नाबाद 75 रन ठोके और अभिनव तेजराना ने 55 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए |
अर्जुन तेंदुलकर का कमाल
अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए पहला ओवर फेंका और इस खिलाड़ी ने पांचवीं गेंद पर ही शिवांग कुमार को आउट कर दिया. शिवांग खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद अगले ओवर में ये खिलाड़ी अंकुश सिंह का भी विकेट ले गया. हालांकि डेथ ओवर्स में अर्जुन तेंदुलकर थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने वेंकटेश अय्यर को 6 रन पर आउट कर अपना तीसरा शिकार किया. मध्य प्रदेश के लिए हरप्रीत सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार महज 29 रन ही बना सके. आखिर में अंकित वर्मा ने 4 छक्कों की मदद से 34 रन ठोके |
फिर ओपनिंग पर उतरे अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ने ओपनिंग गेंदबाजी के बाद ओपनिंग बैटिंग भी की. इस खिलाड़ी ने आते ही तीन चौके लगाए लेकिन 16 के स्कोर पर वो तिरुपरेश सिंह का शिकार हो गए. गोवा को इसके बाद अभिनव तलरेजा और सुयद प्रभुदेसाई ने संभाल लिया. दोनों ने 66 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी की. ललित यादव ने भी प्रभुदेसाई के साथ मिलकर सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी |

ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर