सारा के साथ हो रही जबरदस्त केमिस्ट्री को लेकर आदित्य ने किया दिल खोलकर खुलासा
मुंबई : आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की सफलता से खुश हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सह-कलाकार सारा अली खान के साथ अपनी दोस्ती और फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के अनुभव को शेयर किया।
सारा के साथ कैसी है आदित्य की केमेस्ट्री
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया कि उनकी और सारा की केमिस्ट्री स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, "केमिस्ट्री बनाना संभव नहीं है, यह अपने आप बनती है। अच्छी कहानी और निर्देशक इसमें मदद करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम पहले एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते थे। सामाजिक तौर पर थोड़ा-बहुत परिचय था, लेकिन फिल्म के सेट और प्रमोशन के दौरान हमने एक-दूसरे को बेहतर समझा। प्रमोशन के समय हमने साथ में ज्यादा वक्त बिताया और एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखा।"
आदित्य ने थिएटर और ओटीटी को किया कंपेयर
आदित्य को थिएटर और ओटीटी दोनों में काम करना पसंद है, लेकिन थिएटर में फिल्म रिलीज होने का रोमांच अलग है। उन्होंने कहा, "निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम करना शानदार रहा। 'लूडो' के बाद इस फिल्म में उनके साथ फिर से काम करना रोमांचक था।" उन्होंने बताया कि थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आखिर में फिल्म का आनंद ही सबसे जरूरी है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में थोड़ा ज्यादा आराम मिलता है, लेकिन थिएटर का अनुभव अनोखा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर