प्रतिशोध की आग: 5 महीने की बच्ची की मां ने ब्लैकमेलर मामा को होटल बुलाकर मारा
आगरा|आगरा के एक होटल में दो बच्चों की मां ने अपने रिश्ते के मामा (खिल्लो) की हथौड़े और सर्जिकल ब्लेड से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसे इस कृत्य का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मृतक उसे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था और बार-बार गलत हरकत करने का दबाव बनाता था।
महिला पूरी तैयारी के साथ होटल आई थी; उसने अपने बैग में हथौड़ा, सर्जिकल ब्लेड और पेपर स्प्रे छिपा रखा था। हत्या के बाद उसने साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल तोड़ दिया और ब्लेड बाहर फेंक दिया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। वहीं, बिना उचित सत्यापन के कमरे देने और अनैतिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पुलिस अब इलाके के होटलों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश: अखिलेश यादव
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक