ऑनलाइन शादी का जाल: लड़कियां बनती थीं दुल्हन, ऐसे हुआ करोड़ों का घोटाला
रायगढ़ | फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में बाहर से लोक सेवा केंद्र का काम दिखाया जा रहा था, जबकि अंदर कॉल सेंटर संचालित कर देशभर के लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे वसूले जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में 25 युवतियों समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियां
पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में काम कर रहीं युवतियां खुद को संभावित दुल्हन बताकर लोगों से बातचीत करती थीं. इसके लिए उन्हें पहले से तय स्क्रिप्ट और विशेष प्रशिक्षण दिया गया था. पहले सामान्य और भावनात्मक बातचीत से भरोसा बनाया जाता, फिर रिश्ते को आगे बढ़ाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन, मीटिंग और परिवार से मुलाकात के बहाने पैसे मांगे जाते थे.
झांसा देकर करोड़ों की ठगी
एक पीड़ित ने बताया कि उससे कई दिनों तक लगातार बात की गई और शादी तय होने का भरोसा दिलाया गया. इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर किस्तों में पैसे जमा कराए गए और अचानक संपर्क तोड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी कपिल गर्ग ने लोक सेवा केंद्र की आईडी निरस्त होने के बाद इस नेटवर्क को खड़ा किया. मामले में धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
‘मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का कैसे हुआ भंडाफोड़
जानिए कैसे होती थी ठगी पुलिस की पूछताछ में जैसे-जैसे परतें खुलती गई, एक संयोजित अपराध की कहानी सामने आती गई. यह गिरोह पहले सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर आकर्षक प्रोफाइल्स बनाता था. सुंदर तस्वीरें, भावनात्मक परिचय और भरोसा पैदा करने वाले वीडियो अपलोड किए जाते थे. हर वीडियो के साथ एक संपर्क नंबर साझा किया जाता था.

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर