लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये
Ladli Behna 35th Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त आज यानी 12 अप्रैल रविवार को जारी होने जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर के आष्टा में आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए सीधे महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे. खास बात यह है कि इस बार सरकार ने आर्थिक मदद बढ़ा दी है, जिससे अब महिलाओं को 1250 की जगह 1500 रुपये मिलेंगे. आप घर बैठे आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकती हैं कि पैसा खाते में आया है या नहीं.
सीएम करेंगे 35वीं किस्त जारी
आज रविवार का दिन मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं. इस बार प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि सीधे (DBT के जरिए) भेजी जाएगी, ताकि उन्हें किसी भी ऑफिस के चक्कर न काटने पड़ें. सरकार इस किस्त के रूप में कुल 18 अरब 75 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर रही है.
ऐसे चेक करें 35वीं किस्त का स्टेटस
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in को खोलें.
- वहां होमपेज पर दिए गए ‘आवेदन व भुगतान की स्थिति’ वाले ऑप्शन को चुनें.
- इसके बाद अपना समग्र आईडी नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे खाली बॉक्स में भरें.
- इतना करते ही आपके पैसे आने की जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी.
E-KYC कराना जरूरी
लाडली बहना योजना का लाभ जारी रखने के लिए सरकार ने अब E-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि जिन पात्र महिलाओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें 35वीं किस्त के 1500 रुपये नहीं मिल पाएंगे. अपनी राशि बिना किसी रुकावट के पाने के लिए यह प्रोसेस पूरी करना बहुत जरूरी है ताकि आपका बैंक खाता योजना से जुड़ा रहे.
कैसे करें E-KYC?
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर samagra.gov.in वेबसाइट खोलें.
- वहां मेन पेज पर दिए गए e-KYC वाले बटन पर क्लिक करें.
- अब अपनी समग्र आईडी नंबर और सामने दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
- ऐसा करते ही आपकी सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.
- आपको अपना वह मोबाइल नंबर भी दिखेगा जो समग्र आईडी से जुड़ा हुआ है.
- उस नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
- आखिर में अपने आधार कार्ड की जानकारी देकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को सबमिट कर दें.

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच नया समझौता, 'डॉन 3' की जगह 'प्रलय' पर नजर।
दिन में लू, रात में गर्मी—एमपी के 9 शहरों में वॉर्म नाइट, मैहर में स्कूल बंद
पाकिस्तान की अपील रंग लाई, अमेरिका ने एकतरफा सीजफायर बढ़ाया
बॉलीवुड में बदलते दौर का संगीत: समीर अंजान ने पुरानी यादों के साथ 'जेन जी' पर रखी राय।
बकरी चोरी से शुरू हुआ बवाल, अनूपपुर में पुलिस पर हमला, रिवॉल्वर लेकर फरार
मुस्कान की भक्ति और साहिल की खेती; जेल की सलाखों के पीछे कुछ ऐसी है सौरभ के हत्यारों की जिंदगी।
राजपाल यादव बोले- "लोग समझ जाएंगे तो बदल जाएगा नजरिया, मामला पैसों का नहीं सिद्धांतों का था।"
शहर में मेट्रो विस्तार की तैयारी, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया हुई तेज
पहलगाम हमले को याद कर बोले पीएम मोदी- आतंक के आगे झुकना नामुमकिन