IMD का अलर्ट: ठंडी हवाओं का दौर खत्म, शहर में अब तेज गर्मी
MP Weather: मध्य प्रदेश में अब तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं. बीते दो-तीन दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दोपहर होते-होते पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा हैं. तेज धूप होने के कारण में अधिकतम तापमान औसत 4 डिग्री तक बढ़ गया है। कई शहरों में यह 5 से 6 डिग्री के बीच है.
IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार
IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिले ज्यादा तप रहे हैं. इन शहरों में शनिवार को ज्यादा गर्मी देखने को मिली तो वहीं रविवार को इन इलाकों तपन का असर देखने को मिलेगा. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा नर्मदापुरम 39.4, धार 39.2 और खरगोन 39 डिग्री के आसपास रहे.
बारिश की कोई संभावना नहीं
इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम इन सभी संभागों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा. पचमढ़ी में दिन का तापमान सबसे कम (29.2°C) दर्ज किया गया. शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ तापमान 13.3°C दर्ज किया गया. प्रदेश के किसी भी स्थान के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
भोपाल में कैसार रहेगा मौसम?
राजधानी भोपाल की बात करें तो आसमान साफ़ रहेगा और हवाएं 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी. भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की उम्मीद है.

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच नया समझौता, 'डॉन 3' की जगह 'प्रलय' पर नजर।
दिन में लू, रात में गर्मी—एमपी के 9 शहरों में वॉर्म नाइट, मैहर में स्कूल बंद
पाकिस्तान की अपील रंग लाई, अमेरिका ने एकतरफा सीजफायर बढ़ाया
बॉलीवुड में बदलते दौर का संगीत: समीर अंजान ने पुरानी यादों के साथ 'जेन जी' पर रखी राय।
बकरी चोरी से शुरू हुआ बवाल, अनूपपुर में पुलिस पर हमला, रिवॉल्वर लेकर फरार
मुस्कान की भक्ति और साहिल की खेती; जेल की सलाखों के पीछे कुछ ऐसी है सौरभ के हत्यारों की जिंदगी।
राजपाल यादव बोले- "लोग समझ जाएंगे तो बदल जाएगा नजरिया, मामला पैसों का नहीं सिद्धांतों का था।"
शहर में मेट्रो विस्तार की तैयारी, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया हुई तेज
पहलगाम हमले को याद कर बोले पीएम मोदी- आतंक के आगे झुकना नामुमकिन