पमरे के चीफ इंजीनियर भड़के, फुटओवर ब्रिज निर्माण में देरी पर सख्त कदम
जबलपुर/भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के गंजबसौदा रेलवे स्टेशन पर चल रहे फुटओवर ब्रिज निर्माण में लगातार देरी और लापरवाही सामने आने पर पमरे जबलपुर जोन के चीफ इंजीनियर आशुतोष सिंह ने बुधवार 8 अप्रैल को सख्त नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान काम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने मौके पर ही इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स (आईओडबलू) को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। ठेकेदार को भी काम में तेजी लाने की चेतावनी दी।
चीफ इंजीनियर आशुतोष ने भारत अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर हुए निर्माण कार्यों और वर्तमान में चल रहे फुटओवर ब्रिज का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 3 पर तैयार पिलर्स पर रखे जाने वाले गर्डर (गर्डर) को लेकर उन्होंने ठेकेदार के इंजीनियर और साइट इंचार्ज से जानकारी ली। जब पूछा गया कि गर्डर कहां बन रहे हैं, तो ठेकेदार पक्ष स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। भोपाल में निर्माण होने की बात कही गई। ठोस जानकारी या फोटो प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर चीफ इंजीनियर नाराज हो गए।
चीफ इंजीनियर ने आईओडब्ल्यू से सवाल किया कि क्या वह गर्डर का निर्माण देखने के लिए गए थे? जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। भोपाल-विदिशा इतनी दूर है क्या? आप निरीक्षण तक नहीं कर पाए? फुटओवर ब्रिज की प्रगति रिपोर्ट में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट पर हस्ताक्षर तो थे, लेकिन तारीख दर्ज नहीं थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। भोपाल मंडल के अधिकारियों को तत्काल आईओडब्ल्यू को निलंबित करने के निर्देश दिए।

रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित
एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज: टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म।
सफर बना आखिरी: उधमपुर जा रही बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 15 घरों के चिराग बुझे
सम्मान की रक्षा का प्रण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन