मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
राजगढ़ | मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. राजगढ़ जिले के रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां पर स्वास्थ्य विभाग के कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर की मिलीभगत पर बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए हैं. जब यह मामला सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि फरवरी महीने में अकेले इस स्वास्थ्य केंद्र से 137 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बना, जबकि जांच में एक भी बच्चे की डिलीवरी नहीं हुई.दरअसल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य केंद्र पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं. शिकायत के आधार पर फरवरी महीने में ही बीएमओ ने इससे जुड़े ऑपरेटर को हटा दिया. लेकिन जब 6 अप्रैल को इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई. तब मामले का खुलासा हुआ. जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. फिलहाल, जांच अभी भी जारी है.
डिलीवरी शून्य, फिर भी बने 137 बर्थ सर्टिफिकेट
जांच में सामने आया कि फरवरी महीने में एक भी डिलीवरी नहीं हुई. इसके बावजूद आरोपियों ने सिर्फ फरवरी महीने में ही 137 जन्म प्रमाण पत्र बना दिए. हद तो तब हो गई, जब पता चला कि 1950 से लेकर 1980 तक के बीच का भी बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया गया. जबकि इस दौरान इस केंद्र में डिलीवरी होती ही नहीं थी. इसमें सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों के ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों का बर्थ सर्टिफिकेट बनाया गया.
250 बर्थ सर्थिफिकेट बनाने की कही बात
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले संगठित गिरोह को पकड़ लिया है. जिसमें 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी (डेटा एंट्री ऑपरेटर, PHC रामगढ़) पर गंभीर आरोप लगे हैं. इस कार्रवाई का खुलासा एएसपी के.एल. बंजारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों द्वारा हर प्रमाण पत्र के 500 से 1000 रुपए वसूले जाते थे. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि लगभग 250 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए. इससे करीब 35000 रुपए की अवैध कमाई की गई. फिलहाल, पुलिस इस मामले की सघनता से जांच करने में जुटी है.

रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित
एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज: टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म।
सफर बना आखिरी: उधमपुर जा रही बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 15 घरों के चिराग बुझे
सम्मान की रक्षा का प्रण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन