गंगा एक्सप्रेसवे पर कार-बाइक टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत
उन्नाव। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे वृद्ध समेत तीन की बाइक में बेहटा मुजावर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कार ने टक्कर मार दी। सिर और अन्य जगहों में चोट लगने से तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक शव वहीं पड़े रहे। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक-एक कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।
कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग समेत तीन की मौत
हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र के अटिया गांव निवासी 60 वर्षीय राजू राठौर के चाचा रामजीवन की मंगलवार को बीमारी से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजू राठौर कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर निवासी 50 वर्षीय रामबालक पुत्र शिवराज और गढ़ी निवासी 45 वर्षीय पवन पुत्र श्रीराम के साथ बाइक से बांगरमऊ क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट आया था।
एक ही बाइक से लौट रहे थे गांव
सोमवार रात लगभग 10:30 बजे सभी एक बाइक से गांव लौट रहे थे। बेहटा मुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू, पवन व रामबालक की मौत हो गई। पुलिस तीनों को लेकर बांगरमऊ सीएचसी पहुंची। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बेहटा मुजावर एसओ मुन्ना कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है। टक्कर मारने वाली कार का का पता लगाया जा रहा है।

सम्राट-नीतीश की बैठकों के बीच कैबिनेट विस्तार तय? कई नाम रेस में
ट्रक-बोलेरो भिड़ंत बनी मौत का मंजर, मिर्जापुर में 11 लोगों की जान गई
चुनावी जोश हाई! बंगाल में 41% पार, तमिलनाडु में 37% से ज्यादा मतदान
दतिया में अस्पताल बना रणक्षेत्र, नकाबपोशों का बवाल
पढ़ने की आदत अपनाएं: विश्व पुस्तक दिवस पर सीएम मोहन यादव की अपील
खुशबू सुंदर का संदेश: 'छुट्टी समझकर सोएं नहीं, वोट डालकर अपना अधिकार चुनें'।
आरसीबी का 'विराट' फॉर्म: विवादों से दूर कोहली का बल्ला उगल रहा आग, 6 मैचों में जड़े 247 रन