वारिस पठान बोले- फिल्म से समाज में तनाव फैलाने की कोशिश
‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
अब कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है। अब इसपर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान भी सामने आया है।
फिल्म के डायरेक्टर पर कसा तंज
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का कहना है कि उन्होंने फिल्म देखी नहीं है और एक फिल्म केवल ज्ञान और मनोरंजन के लिए होना चाहिए।
उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मेरा मानना है कि आप जब भी फिल्म बनाते हैं, ज्ञान और मनोरंजन के लिए बनाते हैं। लेकिन इस देश में कुछ लोग हैं, जो बस कुछ पैस कमाने के लिए इस तरह की प्रोपेगेंडा फिल्म बनाते हैं। ऐसी फिल्में माहौल खराब करने के लिए बनाई जाती हैं।’
क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।
‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
बंगाल-तमिलनाडु में सियासी संग्राम, पकड़ मजबूत करने में जुटी BJP
चारधाम यात्रा में जोश: केदारनाथ में 5 दिन में डेढ़ लाख भक्त
दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों को 10 हजार की सहायता
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली