पुलिस विभाग में सनसनी, उच्च अधिकारियों ने लिया संज्ञान
लखनऊ। बीबीडी थाने में तैनात सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला ने आय से 91.04 फीसदी अधिक खर्च कर दिया। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि तय अवधि में सिपाही की आय करीब 36 लाख थी, जबकि उसने 68 लाख रुपये खर्च कर दिए। मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा शहाबपुर निवासी राहुल की 26 अप्रैल 2003 में यूपी पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर भर्ती हुई। वह पीजीआई इलाके की पंचमखेड़ा मीरा विहार कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत हुई थी।
इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच करने का आदेश दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर पर बुधवार को राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) और 13 (1) (बी) में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में सामने आया कि एक तय अवधि में सिपाही के पास वेतन, भत्ता, एरियर आदि मिलकर 35,73,314 रुपये होने चाहिए। वहीं, तय अवधि में उसने 68,26,496.34 रुपये खर्च किए। इस तरह सिपाही ने तय आय स्त्रोत से 32,53,182.34 रुपये ज्यादा खर्च किए।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर