सिलेंडर कीमतों को लेकर दुर्ग में कांग्रेस का हल्ला बोल
दुर्ग। में घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए प्रतीकात्मक रूप से केंद्र सरकार की अर्थी लेकर भी पहुंचे और चौक पर बैठकर धरना दिया।
गैस सिलेंडर महंगा होने से बढ़ी आम लोगों की परेशानी
कांग्रेस नेत्री प्रेमलता पोषण साहू ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है. उनका कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सीधा असर गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर गैस सिलेंडर और सोने तक की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले जो घरेलू गैस सिलेंडर लगभग 925 रुपए में मिल जाता था, अब उसकी कीमत 1000 रुपए के करीब पहुंच गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो लोगों को फिर से लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि देश की आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन केंद्र सरकार इसे कम करने के बजाय लगातार बढ़ने दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन