Iran में सत्ता परिवर्तन: Mojtaba Khamenei बने नए सुप्रीम लीडर, समर्थकों में उत्साह
अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान ने बड़ा फैसला लेते हुए दिवंगत आयतुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा अली खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है. ईरान के प्रेस टीवी ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी. पोस्ट में कहा गया, "ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामेनेई को इस्लामिक रिपब्लिक का नया लीडर नियुक्त किया है."
मुजतबा, अली खामेनेई के दूसरे नंबर के बेटे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरानियों से एकता बनाए रखने और मुजतबा खामेनेई के साथ खड़े होने की अपील की है. मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद पूरे ईरान में जश्न का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अपनी खुशी का इजहार किया. IRGC और आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ ने मुजतबा खामेनेई को समर्थन दिया है.
ईरान की राजधानी तेहरान में हमले जारी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मुजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद तेहरान में कई धमाकों की आवाज सुनी गईं.
उधर, ईरानी जवाबी हमलों में सऊदी अरब के अल-खारज में दो लोगों की मौत हो गई. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान के खिलाफ जंग में अब तक आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार