हरियाणा में राज्यसभा चुनाव रोमांच, सतीश नंगल के निर्दलीय नामांकन से मुकाबला त्रिकोणीय
चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नंगल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब मैदान में तीन उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही हरियाणा राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर पहले से ही बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध मैदान में हैं, लेकिन सतीश नंगल ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ ताल ठोक कर सबको हैरान कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए वोटों का गणित बैठाना चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि निर्दलीय के रूप में नामांकन के समय उनके साथ स्वतंत्र विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून मौजूद थे। संजय भाटिया बीजेपी से करनाल के सांसद रह चुके हैं और उन्हें पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने सीएम नायब सैनी और कई बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल किया।
वहीं कांग्रेस ने अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारा है। कर्मवीर बौद्ध हरियाणा विधानसभा के पूर्व सचिव रह चुके हैं और दलित अधिकारों के मुद्दों पर सक्रिय हैं। हाल ही में हुए कुछ विवादास्पद मामलों में भी उनकी भूमिका चर्चा में रही है। कांग्रेस ने उन्हें एक मजबूत दलित चेहरा के रूप में चुना है, ताकि जातिगत समीकरणों को संतुलित किया जा सके।
सतीश नंगल की बात करें तो वह रोहतक के रहने वाले हैं और वे पहले आईएनएलडी में थे, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2019 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गरही-संपला-किलोई सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नंगल को किन विधायकों का गुप्त समर्थन मिलता है।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर