धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
छत्तीसगढ़। में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर ‘पोस्टर वॉर’ शुरू हो गया है. जहां धान के बोनस का एकमुश्त भुगतान को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी पारा बढ़ गया. वहीं अब पंकजा झा के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सरकार ने खाद, पर्याप्त बिजली नहीं दी लेकिन उन्होंने पसीना बहाकर धान उगाया. किसानों को मिल रहे पैसे से इतनी जलन क्यों?
भूपेश बघेल ने BJP पर किया पलटवार
दरअसल, CM के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया X पर प्रदेश के किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई धान के अंतर की राशि को लेकर भूपेश बघेल पर तंज कसा. पोस्ट में बघेल को योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया गया. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट जारी किया।
भूपेश बघेल ने लिखा कि हां जी, हुए मालामाल! किसान हैं तो माल उगाया और बेचा तो माल आया! विष्णु देव सरकार ने खाद नहीं दिया, पर्याप्त बिजली नहीं दी, फिर भी हमने पसीना बहाया और धान उगाया. हमारी सरकार की कोशिश थी कि मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का पैसा मिले. ईमानदारी से वादा निभाया तो हर किसान को पैसा मिलने लगा. भाजपा के 15 साल के राज में तो किसान आत्महत्या कर रहे थे. हमने किसानों को सम्मान दिया, हक का पैसा दिया.उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा किस मुंह से बात कर रही है? पीएम मोदी ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. हो गई दोगुनी? और किसानों को मिल रहे पैसे से आपको इतनी जलन क्यों? इसे “माल” क्यों कह रही है भाजपा? ये “पनामा” या “तावड़े” का माल नहीं किसानों की मेहनत का पैसा है जी. शर्मिंदा होना चाहिए भाजपा को।

थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
आतंक की साजिश पर सुरक्षाबलों का वार, श्रीनगर से 4 आरोपी गिरफ्तार
प्लेयर ऑफ द सीरीज का जलवा: एशेज के हीरो स्टार्क अब आईपीएल के मैदान पर दिखाएंगे अपनी तेजी
‘भुजिया किंग’ के निधन से खाली हुआ उद्योग का बड़ा स्थान
एम्स ऋषिकेश के मंच से उपराष्ट्रपति का संबोधन, देशभर की नजरें टिकीं
सम्राट-नीतीश की बैठकों के बीच कैबिनेट विस्तार तय? कई नाम रेस में
ट्रक-बोलेरो भिड़ंत बनी मौत का मंजर, मिर्जापुर में 11 लोगों की जान गई