नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
भिलाई: नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान शराब के नशे में हंगामा करने और बुजुर्ग महिला से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय उषा शुक्ला अपने बुजुर्ग पति के साथ 22 फरवरी को अयोध्या से रायपुर की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने रेल प्रशासन से शिकायत की कि भाटापारा से रायपुर के बीच चलती नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस के ए1 कोच के कॉरिडोर अटेंडेंट केबिन में दो यात्री खुलेआम शराब पी रहे थे। महिला का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे दंपती को मानसिक तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए। आरोपी प्रवीण सिंह की आवंटित बर्थ से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिससे शिकायत की पुष्टि हुई।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह कृत्य रेलवे नियमों और रेलवे अधिनियम की धारा 145 का उल्लंघन है। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक टी. नाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
जबलपुर में दर्दनाक मंजर, एक बची, तीन पर आई आफत
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: सफलता की कहानी, बेटियों ने लिखा नया इतिहास
तपती गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई
अंबिकापुर में बवाल, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
सनातन धर्म स्कूल ने मनाया उपलब्धि का जश्न, होनहारों को मिला सम्मान