रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को मुंबई लाने की तैयारी है। हरियाणा एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने मिलकर बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनका नाम ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने आगे बताया कि दीपक मुख्य शूटर था, जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी। वहीं, उसके साथी सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी। आरोपी ऋतिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की।

विकेट के बाद ‘स्पेशल’ जश्न, सोशल मीडिया पर छाया सुयश शर्मा
अब नहीं चलेगी लापरवाही! ई-चालान न भरने पर बढ़ी सख्ती
कर्नाटक में धार्मिक स्वतंत्रता पर बहस, जनेऊ मुद्दा बना केंद्र
राजनीति के दिग्गज को श्रद्धांजलि, योगी बोले—देश के लिए उनका योगदान अमूल्य
पुराना जख्म फिर हरा? श्रीसंत-हरभजन विवाद ने पकड़ा तूल
US-इज़राइल तनाव के बीच नया विवाद, खामेनेई पर चर्चाएं तेज
चोट के बाद शानदार वापसी, दिल्ली कैपिटल्स का आत्मविश्वास बढ़ा