CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर सियासत हो रही है. बीते दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व की कांग्रेस सरकार पर नक्सल गतिविधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. वहीं अब भिलाई के लेखक जॉर्ज कुरियन ने पोस्ट शेयर कर नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसे रिपोस्ट करके CM विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
नक्सलवाद को लेकर पंकज झा ने कांग्रेस पर कसा तंज
भिलाई के लेखक जॉर्ज कुरियन ने पोस्ट शेयर कर नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं CM विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने उनके पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा- पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर माओवादियों को प्रश्रय देने की बात पूरी जिम्मेदारी और जानकारी के आधार पर कही थी. एक लंबे लेख में कुछ तथ्य भी उसके मैंने सामने रखे थे. अब लंबे समय से मजदूर राजनीति में रहे, शंकर गुहा नियोगी के सहयोगी Kurian George जी का यह पोस्ट देखिए.

1980 के दशक से कांग्रेस-माओवादी की मिलीभगत – जॉर्ज कुरियन
जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद पर लिखा कि -‘मैं 1980 के दशक से ही कांग्रेस-माओवादी मिलीभगत से भलीभांति परिचित था. इसी मिलीभगत और उसके बाद हुए विश्वासघात के कारण कांग्रेस नेताओं विद्याचरण शुक्ला, नंदकुमार और अन्य लोगों की जान गई, जबकि माओवादियों का एकमात्र लक्ष्य उनके कट्टर शत्रु महेंद्र कर्मा को मारना था’
अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार को बताया था नक्सलियों का संरक्षक
8 फरवरी को रायपुर में आयोजित ऑर्गनाइजर कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वे भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान भी केंद्रीय गृह मंत्री थे और पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कह सकते हैं कि उस समय माओवादी आतंक को प्रश्रय दिया गया.
अमित शाह ने कहा था कि वे यह समझ नहीं पाते कि कोई सरकार हथियारबंद समूहों को संरक्षण कैसे दे सकती है. उन्होंने साफ शब्दों में भूपेश बघेल सरकार को नक्सलियों का संरक्षक बताया.

MI की बल्लेबाजी भी दबाव में दिखी कमजोर
दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है हाई-स्कोरिंग
AAP में अंदरूनी कलह उजागर—राघव चड्ढा बोले, BJP में शामिल होंगे कई नेता
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
प्लेइंग इलेवन में बदलाव के लिए मजबूर हुई टीमें
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
अवैध पटाखा और LPG गोदामों की जांच के लिए कमेटी गठित
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित