CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
CG News: गृह मंत्री विजय शर्मा ने गृह एवं जेल विभाग के दो वर्ष की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने नक्सलवाद और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य की बात की और नक्सलियों जुड़े चौंकाने वाले आंकड़ें भी साझा किए.
नक्सल ऑपरेशन को लेकर विजय शर्मा ने दी जानकारी
नक्सलवाद को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी ताकत के साथ हम लगे है कि मार्च तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो. बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू हो प्रयास चल रहा. मुठभेड़ में 2024 में 10, 2025 में 20 और इस साल दो महीने में 5 एके 47 हथियार बरामद किया गया है.
तीन सालों में 1100 हथियार बरामद, 532 नक्सलियों को किया ढेर
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं. बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं. 532 नक्सलियों को मार गिराया गया है. 2004 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा. गृहमंत्री ने आगे कहा कि मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता था. जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी. डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है. आज सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार होने वालों से ज्यादा है, यह प्रसन्नता का दिन है.

MI की बल्लेबाजी भी दबाव में दिखी कमजोर
दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है हाई-स्कोरिंग
AAP में अंदरूनी कलह उजागर—राघव चड्ढा बोले, BJP में शामिल होंगे कई नेता
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
प्लेइंग इलेवन में बदलाव के लिए मजबूर हुई टीमें
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
अवैध पटाखा और LPG गोदामों की जांच के लिए कमेटी गठित
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित