पाकिस्तान का दोहरा चरित्र: भारत से विश्वकप मैच नहीं खेलेंगे, पर उसी दिन एशिया कप में महिला टीम का करेंगे सामना
टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मैच में नहीं खेलने का फैसला लिया है। यह मैच कोलंबो में खेला जाना था। इसने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। पड़ोसी मुल्क, भारत से डरकर अपनी पुरुष टीम को खेलने से तो रोक लिया, लेकिन उसी दिन उनकी महिला टीम भारतीय महिला टीम से पिटने को तैयार है। जी हां, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने हैं। ये दो मुकाबले टी20 विश्व कप और महिला राइजिंग स्टार एशिया कप टी20 में खेले जाने हैं। नकवी और पाकिस्तान सरकार को भारत से हार का डर पुरुषों के टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी को होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 15 फरवरी को आमने-सामने आने वाली थीं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने रिलीज जारी कर बताया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में भारत का सामना नहीं करेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, यह फैसला किस वजह से है, इसका किसी को नहीं पता।पाकिस्तान ने तो बांग्लादेश के समर्थन में पहले पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन आर्थिक जोखिमों के डर से ऐसा नहीं किया। अब उन्होंने नया पैंतरा निकाल भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान कर दिया। हालांकि, आईसीसी की चेतावनी साफ है कि अगर वह मैच का बहिष्कार करते हैं तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। इस मैच के नहीं होने से होने वाले नुकसान की भरपाई वह पीसीबी की जेब से ही करेंगे। साथ ही उन्हें कई अन्य प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ सकता है। अब पाकिस्तान बड़े जाल में फंस चुका है कि वह बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए क्या करे। एक तरफ गड्ढा तो दूसरी तरफ खाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि पीसीबी की आईसीसी से बातचीत जारी है। ऐसे में हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर पाकिस्तान अचानक अपना फैसला वापस ले ले और मैदान पर उतर जाए।
दूसरा मुकाबला महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप टी20 में
वहीं, दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में खेला जाएगा। पुरुषों का राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट पहले से होता रहा है, लेकिन महिलाओं का संस्करण पहली बार शुरू होगा। इसके शेड्यूल का एलान हो कुछ दिन पहले हो चुका है। राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप फरवरी में ही टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। पुरुषों में इंडिया-ए की टीम हिस्सा लेती है और ऐसा ही महिलाओं में भी होगा। भारतीय महिला-ए टीम इसमें हिस्सा लेगी। इसमें कुछ सीनियर स्टार महिला खिलाड़ी खेलती हुई दिख सकती हैं। राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की महिला टीम भी 15 फरवरी को आमने-सामने आएंगी। मैच टाइमिंग की बात करें तो यह मैच टी20 विश्व कप (पुरुष) में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खेला जाना है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होना था, वहीं राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा। भारतीय पुरुषों से डरकर नाम वापस लेने के बाद पाकिस्तान महिलाओं की श्रेणी में भारत से पिटने को तैयार है।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक फरवरी को महिला-ए टीम के लिए स्क्वॉड का एलान किया। ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान महिला ए टीम को अभी तक भारत ए के खिलाफ होने वाले इस मैच के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिला है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीम की टूर्नामेंट की तैयारियां फिलहाल सामान्य रूप से जारी हैं और खिलाड़ियों को किसी बदलाव की सूचना नहीं दी गई है।इस मैच की मेजबानी और आयोजन की जिम्मेदारी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के पास है। दिलचस्प बात यह है कि एसीसी और पीसीबी, दोनों की अध्यक्षता एक ही व्यक्ति, 'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी, कर रहे हैं। नकवी न सिर्फ क्रिकेट प्रशासन में प्रभावशाली हैं, बल्कि वह पाकिस्तानी सरकार में एक ताकतवर मंत्री भी माने जाते हैं। क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज है कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले के पीछे भी मोहसिन नकवी की अहम भूमिका रही है।हालांकि, इस मुद्दे पर पीसीबी या एसीसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल स्थिति यह है कि एक ओर पीसीबी ने महिलाओं में भारत के साथ ग्रुप और मैच शेड्यूल की पुष्टि कर दी है, वहीं दूसरी ओर पुरुषों का मैच होगा या नहीं, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन