काशी में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, विकास पर रहेगा फोकस
वाराणसी|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवरात्रि के बाद काशी के दौरे पर आ सकते हैं। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न विभागों से उन योजनाओं और परियोजनाओं की सूची मांगी गई हैं। जिनका प्रधानमंत्री शिलान्यास या लोकार्पण कर सकते हैं। अनुमान है कि इस दौरे में काशी को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है।जिला प्रशासन ने सभी विभागों से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सूची मांगी है ताकि शिलान्यास और लोकार्पण का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा सके। विभागों के अनुसार कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का शिलान्यास पीएम मोदी कर सकते हैं।
तैयारियां तेज
वहीं जल निगम की ओर से प्रस्तावित सोलर पार्क और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। शहर के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाले सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज नगर निगम के नए सदन भवन और काशी रोपवे परियोजना भी प्रधानमंत्री के एजेंडे में शामिल रहेंगी। इसके अलावा रामनगर में बन रहे वृद्धाश्रम और वर्किंग वुमेन हॉस्टल का शिलान्यास भी संभावित है।ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत सर्किट हाउस परिसर में प्रदेश का पहला साइलेंट सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा जो बिना शोर के संचालित होगा। इसे भी प्रधानमंत्री की सौगातों में शामिल किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों एनएचएआई के हाईवे प्रोजेक्ट जिला अस्पतालों में बनने वाले डे केयर सेंटर, और बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के शिलान्यास की भी तैयारी चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित सभी परियोजनाओं की कुल लागत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
गौर पुल के नीचे चक्काजाम, घंटों थमा रहा ट्रैफिक
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।