राज्यपाल पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर लोकायुक्त जस्टिस सतेंद्र कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।
शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित लोकभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पण और मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट: संभावित हमले को लेकर तैयारी तेज
‘डेब्यू से पहले सीखना जरूरी’—अश्विन ने BCCI को दी खास सलाह
न्यायिक टिप्पणी पर सवाल, शिकायत पहुंची उच्च स्तर तक
विकेट के बाद ‘स्पेशल’ जश्न, सोशल मीडिया पर छाया सुयश शर्मा
पर्यावरण संकट गहराया, 15 साल में जंगल लगभग खत्म होने की कगार पर