41 साल बाद ऐतिहासिक कदम, यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री पहुंचे CM मोहन यादव
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री पहुंचे. 41 साल में पहली बार है जब मुख्यमंत्री यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के अंदर पहुंचे हैं. सीएम ने दौरा कर अधिकारियों से चर्चा भी की. सीएम ने कहा कि मेमोरियल बनाने के साथ ही विकास को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की जा रही है. कांग्रेस के पाप और कलंक को हमारी सरकार ने धोया है।
कांग्रेस सरकार ने त्रासदी के साथ पाप किए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड का भ्रमण करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में यह एक भीषण त्रासदी हुई थी, कांग्रेस के शासन में यह त्रासदी हुई थी. मौत का तांडव यहां हुआ था. कई सालों तक कचरा यहां पड़ा रहा. हमारी सरकार ने जहरीले कचरे का निस्तारण किया है. कांग्रेस ने एक के बाद एक कई पाप किए. हमारी सरकार ने यहां का सारा जहर हटाया, कोर्ट के निर्देशों पर काम किया है. अधिकारियों को बधाई देता हूं, जनहानि को बचाने का काम किया है।
सीएम ने कहा हमने काले कलंक को धोने का काम किया
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने काले कलंक को धोने का काम किया है जोकि कांग्रेस का कलंक था. 2025 में यहां पर सफाई का अभियान चलाया गया था. आने वाले समय में यहां मेमोरियल बनाने का और क्या विकास कर सकते हैं इस पर प्लान कर रहे हैं. राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए. कांग्रेस ने एंडरसन को भगाने में मदद की थी. भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का काम किया है. पहली बार इस कैंपस में कोई सीएम आए हैं, इस तरफ झांकना भी पसंद नहीं करते थे।
सीएम ने कहा राहुल गांधी फूल सिंह बरैया को करे पार्टी से बाहर
कांग्रेस विधायक फूल सिंह के विवादित बयान को लेकर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं. फूल सिंह बरैया समाज में ऐसे ज़हर घोलने वाले बयान दे रहे हैं. बरैया ने सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया है. राहुल गांधी अपने विधायक को सस्पेंड करें, पार्टी से बाहर करें. अगर राहुल गांधी के मन में समाज के बाकी वर्गों के लिए सम्मान है तो कार्रवाई करें. मैं फूल सिंह के बयान की निंदा करता हूं. सीएम ने कहा फूल सिंह बरैया का खुद का उत्तरदायित्व है कि वह इस प्रकार के बयानों से बचें।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया