शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर...इन जिलों में बंद रहेंगी दुकानें...प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
CG News: गणतंत्र दिवस के मौके पर दुर्ग जिले में 26 जनवरी 2026 को ड्राई डे घोषित किया गया है. इसे लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी किया है. जिसमें जिले में शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं.
26 जनवरी को बंद रहेंगी शराब दुकानें
जारी आदेश के अनुसार ड्राई डे के दिन जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों के साथ-साथ होटल-बार, रेस्टोरेंट-बार, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इसके अलावा एफएल, सीएस, एलएल जैसे विभिन्न आबकारी लाइसेंस और भंडारण केंद्र भी इस अवधि में संचालित नहीं होंगे.
इस दिन किसी भी रूप में शराब का क्रय-विक्रय या सेवन प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी लाइसेंसधारकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
आदेश का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
प्रशासन ने संबंधित सभी लाइसेंसधारकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री या परोसने की किसी भी गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल