महाकुंभ की भव्यता के लिए 20,000 करोड़ की दरकार! एमपी सरकार ने केंद्र के पाले में डाली गेंद, जानें क्या है पूरी योजना
Ujjain Simhastha 2028: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में साल 2028 में कुंभ मेला का आयोजन होने वाला है. इसे सिंहस्थ के नाम से भी जाना जाता है. इसके लिए एमपी सरकार जोर-शोर से तैयारियां कर रही है. आयोजन के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं. इनके निर्माण के लिए बड़ी मात्रा पैसे भी खर्च किए जा रहे हैं. अब राज्य सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज मांगा.
प्री-बजट मीटिंग में डिप्टी सीएम ने की मांग
सिंहस्थ के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्री-बजट मीटिंग के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से की है. इस आर्थिक पैकेज पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. उनके लिए सड़कें, पुल-पुलिया, क्षिप्रा नदी के किनारे पक्के और आकर्षक घाट एवं अस्पताल समेत दूसरे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. अलग-अलग विकासात्मक कार्यों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. इस विशेष पैकेज के मिलने के बाद कार्य तेज गति से हो सकेंगे.
राज्य का GSDP 16.94 लाख करोड़
15वें वित्त आयोग ने मध्य प्रदेश का जीएसडीपी 16.94 लाख करोड़ रुपये आंका है. केंद्र सरकार कर्ज देने के लिए सीमा 15.44 करोड़ मानता है. आयोग के आंकड़े के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश 4500 करोड़ कर्ज ले सकेगा.
कुंभ के लिए बनेगा 29 किमी लंबा घाट
क्षिप्रा नदी के किनारे 29 किमी लंबा घाट शनि मंदिर से नागदा बाईपास तक निर्मित किया जाएगा. इसके निर्माण में 778.91 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसे 36 महीनों में तैयार किया जाना है.

उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं