जनपद प्रतापपुर का राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने किया भ्रमण, स्वच्छता व विकास कार्यों की समीक्षा
सूरजपुर : विगत दिवस राज्य सलाहकार एवं सरगुजा संभाग प्रभारी पुरुषोत्तम पंडा द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जनपद क्षेत्र में संचालित विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
सर्वप्रथम जनपद पंचायत प्रतापपुर में जनपद सीईओ, एसडीओ आरईएस एवं पीओ मनरेगा के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति, पूर्णता एवं नवीन कार्यों की स्वीकृति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत शिवपुर में कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वेच्छाग्रही दीदियों, सरपंच, सचिव एवं पंचगण से चर्चा करते हुए नियमित कचरा संग्रहण एवं यूजर शुल्क वसूली के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही मंदिर परिसर में गीले कचरे के निपटान के लिए पृथक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया गया। मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित दुकानयुक्त सामुदायिक शौचालय के लिए उपयुक्त स्थल का भी चिन्हांकन किया गया।
तत्पश्चात ग्राम पंचायत मरहठा में कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण कर स्वेच्छाग्रही दीदियों, सरपंच एवं सचिव से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए।

ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं