अंतिम टेस्ट से बाहर हुआ इंग्लैंड का एक और तेज गेंदबाज, टीम में खलबली
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते एशेज से बाहर होना पड़ा है. इसी के साथ इंग्लैंड का एक और गेंदबाज सीरीज में कम हो गया है. एटकिंसन से पहले जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा है. एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाना है, जहां इंग्लैंड को अपने तीन प्रमुख गेंदबाजों के बगैर ही उतरना होगा |
गस एटकिंसन को इंजरी, सीरीज से बाहर
गस एटकिंसन मेलबर्न में खेले बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे. 2 दिन में खत्म हुए उस टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था, जिसमें गस एटकिंसन ने पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए थे. उसी टेस्ट के बाद गस एटकिंसन की बाईं हैमस्ट्रिंग का स्कैन हुआ, जिसमें इंजरी का पता चला. गस एटकिंसन की इंजरी की अगली जांच उनके घर वापस लौटने पर होगी. फिलहाल के लिए उन्हें सिडनी में होने वाले आखिरी टेस्ट से बाहर रखा गया है |
एटकिंसन के बाहर होने से इंग्लैंड की समस्या बढ़ी
गस एटकिंसन की ये पहली एशेज सीरीज थी, जिसमें उन्होंने 47.33 की औसत से 6 विकेट चटकाए है. एटकिंसन के बाहर होने से इंग्लैंड के सामने पेस अटैक की समस्या थोड़ी गहरा गई है. आखिरी टेस्ट में पैस अटैक का सारा दारोमदार अब जोश टंग और ब्रायडन कार्स के कंधों पर होगा |
एशेज से बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे पेसर
एशेज सीरीज से इंजरी के चलते बाहर होने वाले गस एटकिंसन, इंग्लैंड के तीसरे तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले मार्क वुड के घुटने में दिक्कत हो गई थी और उन्हें पहले टेस्ट के बाद ही एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा था. वहीं जोफ्रा आर्चर को भी साइड स्ट्रेन के चलते पहले 3 टेस्ट खेलने के बाद एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा |

“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित