छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल : वित्त मंत्री ने गिनाई कांग्रेस की 'साजिशें', यहां पढ़ें मुख्य बिंदु
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी का बड़ा बयान बुधवार को सामने आया, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि जमीन के गाइडलाइन दर में पिछले वर्षों के दौरान वृद्धि न किए जाने के पीछे कांग्रेस की “बहुत बड़ी साज़िश” थी।
चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस के नेताओं को शराब, कोयला और महादेव सट्टा से मिली अवैध कमाई को जमीन खरीदकर खपाना था। इसलिए वे चाहते थे कि गाइडलाइन दर न बढ़े, ताकि जमीनें आसानी से 10 फीसदी के कम रेट पर खरीदी-बेची जा सकें। उनके अनुसार, कांग्रेस के कई लोग इस तरीके से बड़ी मात्रा में जमीन जमा कर रहे थे।
वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन दरों पर यदि कहीं किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो सरकार उसे तुरंत सुधारने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इन दरों को बढ़ाने की प्रक्रिया में सबसे अधिक ध्यान मध्य वर्ग, किसानों और लोन वाले परिवारों के हितों पर रखा गया है। भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को मिलने वाले मुआवजे पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
चौधरी ने यह भी जोड़ा कि गाइडलाइन दरों में किया गया 99 फीसदी हिस्सा आवश्यक और जनहित में है, जबकि मात्र 1 फीसदी मामलों में सुधार की आवश्यकता हो सकती है। सरकार इन्हें भी पारदर्शिता के साथ ठीक करेगी।
https://twitter.com/i/status/1993877849183514672

जश्न की वेदी पर चढ़ी किसानों की मेहनत; भुलाथ में आतिशबाजी ने मचाई तबाही
सियासी उबाल: कन्याकुमारी की रैली में राहुल ने बदला तमिलनाडु का चुनावी समीकरण
रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित
एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज: टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म।