मार्केट ओपनिंग: हल्की गिरावट के साथ इंडेक्स नीचे, रुपया डॉलर के सामने कमजोर
शेयर बाजार | वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच दो दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 285.28 अंक गिरकर 85,347.40 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 82.6 अंक गिरकर 26,109.55 अंक पर आ गया।
वहीं विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी निवेश के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया शुरुआती नुकसान से उबरकर पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 88.63 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन और एशियन पेंट्स लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। कोस्पी 3 प्रतिशत से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि निक्केई 225 सूचकांक 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट में 2.15 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.56 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई।
बाजार में अस्थिरता का माहौल
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। एआई व्यापार का बैरोमीटर नैस्डैक कल 2.15 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, जो इंट्रा-डे पीक से 4.4 प्रतिशत नीचे था। बाजार में इस तरह की हलचल आगे और अस्थिरता का संकेत है।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत गिरकर 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 283.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 824.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,632.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 615.23 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,801.70 पर पहुंच गया। निफ्टी भी कारोबार के दौरान 26,246.65 अंक के अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 अंक पर बंद हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर