अरबाज़ खान की हिंट से फैंस में खलबली, Dabangg 4 में होगी धमाकेदार वापसी
दबंग 4 | सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट दबंग फ्रैंचाइज़ी में जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जी हां, अरबाज़ खान ने हाल ही में ये हिंट दिया है कि ‘दबंग 4′ (Dabangg 4) पर काम चल रहा है और ये फिल्म बनाई जाएगी. दरअसल, सलमान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि दबंग 4 बनाई जाए, आख़िरकार अरबाज़ खान ने इसकी पुष्टि करके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है|
दबंग 4‘ जरुर बनाएंगे: अरबाज़
हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज़ ने कहा कि दबंग 4 पाइपलाइन में है लेकिन वह इसे बनाने में जल्दबाजी नहीं करेंगे. अरबाज़ ने कहा, टाइमलाइन नहीं बता सकता मगर हम इसपर काम कर रहे हैं, हम इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे. हम सलमान के साथ भी डिस्कस करेंगे लेकिन ये बनेगी जरुर, ये कब होगा, ये तो नहीं जानते लेकिन ये जरुर होगा |
2010 में रिलीज हुई थी दबंग
बता दें कि दबंग फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म ‘दबंग’2010 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान को चुलबुल पाण्डेय के रोल में बेहद पसंद किया गया था और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा का जबरदस्त डोज़ देखने को मिला था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. जिसके बाद 2012 में दबंग 2 आई जिसका डायरेक्शन अरबाज़ खान ने किया था. इसके बाद 2019 में दबंग 3 बनी थी जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था. सलमान की बात करें तो मौजूदा समय में वह बिग बॉस 19 के अलावा दबंग डांस टूर में बिजी हैं. इसके अलावा वह अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग में भी बिजी चल रहे हैं|

हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?