ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएंगी सभी सुविधाएँ : मंत्री कुशवाह
भोपाल : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को साधन, सामान और सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह बात ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा चयनित 20 खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में कही।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ब्लाइंड खिलाड़ियों को क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल फुटबॉल, चैस आदि से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिये सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में संलग्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अवसर उपलब्ध कराना हम सबकी जिममेदारी है। मंत्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समृद्ध भारत के नारे को साकार रूप तभी प्राप्त हो सकता है, जब दिव्यांगजन भी सशक्त और समृद्ध हो सकें। उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
एसोसिएशन के सदस्य डॉ. राजीव जैन ने बताया कि ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 3 से 9 नवम्बर तक ग्वालियर में ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्हीं चयनित 35 खिलाड़ियों को मंत्री कुशवाह की ओर से क्रिकेट किट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में 8 राज्यों के ब्लाइंड खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का कार्य एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य अनिल साकेत और सतीश कनाडे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन की सुअंजिता राव, सुज्योति वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य